गर्लफ्रेंड को कैसे मनाये
आपका आपकी गर्लफ्रेंड से झगड़ा हो गया है। आप दोनों की बातचीत बंद है।
नौबत यहां तक आ पहुंची है कि उसने इस रिश्ते से अलग होने का फैसला कर लिया
है। लेकिन, आपका दिल है कि उसे छोड़ने को तैयार ही नहीं। तो फिर वक्त
ज़ाया न करें। जरूरत है फौरन कदम उठाने की। हम आपको बता रहें हैं कुछ ऐसे
ही उपाय जिन्हें अपनाकर आप अपने रिश्ते को न सिर्फ बचा सकते हैं, बल्कि
साथ ही उसे एक नयी पहचान और मुकाम भी दे सकते हैं।
वजह जानिए :-सबसे पहले खुद से ब्रेकअप की वजह पूछिए। खुद से यह सवाल जरूर पूछिए कि
क्या जिस वजह से वह आपसे इतनी नाराज है कि बात रिश्ता टूटने तक आ पहुंची
है, उस गलती से बचा जा सकता था। आप क्या अलग कर सकते थे कि नौबत यहां तक
नहीं पहुंचती। इस बात को याद रखिए कि महिलाएं पुरुषों की अपेक्षा अधिक
भावनात्मक होती हैं। आपकी जरा सी कड़वी बात उनके दिल पर गहरी चोट कर सकती
हैं। खासकर प्यार के रिश्ते को लेकर वे बेहद संजीदा होती हैं। पुरुषों के
साथ ब्रेकअप का फैसला वे यूं ही नहीं लेंती। जब उन्हें कोई बात बहुत-बहुत
बुरी न लगी हो, वे इतना कड़ा फैसला नहीं लेंती। उनके लिए पुरूषों के साथ
ब्रेकअप बेहद मुश्किल होता है।

0 comments:
Post a Comment