Slide 1 Slide 2 Slide 3 Slide 4 Slide 5
Showing posts with label tips for girl friend. Show all posts
Posted by Unknown | 0 comments

Tips

Read more...
Posted by Unknown | 0 comments

अच्छी पत्नी बनने के 10 तरीके

acchi patni banne ke 10 tareekeकौन है जो अच्छी पत्नी नहीं बनना चाहेगा। विवाह के बाद हर लड़की यही सोचती है कि वह अच्छी पत्नी साबित हो और अपने पति से उसके संबंध स्वस्थ रहें। अच्छी पत्नी बनने की अनेक तरकीब लोकप्रिय है। कुछ तरकीब महिला की व्यक्तिगत समझ पर आधारित होती हैं तो कुछ तरीके एकदम परंपरागत होते हैं। यहां हम आपको बता रहे हैं अच्छी पत्नी बनने के कुछ ऐसे तरीके जो सब पर लागू होते हैं। अच्छी पत्नी बनने के लिए आपको कुछ अच्छी व महत्वपूर्ण बातों का ध्यान रखना होगा। 
आइए जानें, अच्छी पत्नी बनने के 10 तरीकों के बारे में- 
  1. अगर आप अपने पति को बदलने या उसकी आदतों में बदलाव लाने की सोच रही हैं तो इस बात को अपने दिलोदिमाग से तुरंत निकाल दें। आप अपने पति को वैसे ही स्वीकार करें जैसा वह स्वाभाविक रूप से है ना कि उसमें बदलाव लाने की कोशिश करें।
  2. आप अपने पति में बदलाव लाने के बजाय अपने ऊपर फोकस करें। यानी यदि आपमें कोई गलत आदते हैं या फिर कोई नेगेटिव चीजें है उसमें बदलावा लाएं।
  3. अच्छी पत्नी बनने के लिए जरूरी है कि कुछ सैक्रीफाइज करना। यानी आप वास्तव में अच्छी बनना चाहती हैं तो अपनी उन आदतों में बदलाव लाएं जिससे दूसरों को हानि होती है या फिर कोई हर्ट होता है जैसे आपके क्रोध से इत्यादि।
  4. अपने पति की जरूरतों का खास ख्याल रखें। अपने पति के सपनों को साकार करने में पूरा-पूरा सहयोग दें आर पति के सपनों को जानें कि वह क्या चाहता है, उसकी ख्वाहिशें क्या हैं।
  5. आप यदि सचमुच अच्छी पत्नी का ख्वाब देखती हैं तो अपने पति की पाजिटिव चीजों का ख्याल रखें। पति की अच्दी बातों पर अधिक फोकस करें।
  6. अच्छी पत्नी बनना किसी अच्छी नौकरी पाने जैसा ही है। ऐसे में आपको कड़ी मेहनत और पति को संतुष्‍ट करने की जरूरत होती है। आपको हा उस काम पर फोकस करना चाहिए जिससे आपके पति का खुशी मिलती है।
  7. घर का माहौल ऐसा बनाएं जो न सिर्फ आपके लिए बल्कि आपके पति के लिए भी कंफर्ट और सुरक्षित हो।
  8. आप कोई भी ऐसा काम न करें जिससे आपको षर्मिंदा होना पड़े। बल्कि आप ऐसे काम करें जिससे आपको अपने ऊपर गर्व महसूस हो।
  9. आप अपनी पाजिटिव चीजों पर अधिक फोकस करें और उसको अधिक से अधिक विकसित करें जिससे आप अच्छी पत्नी बन सकें।
  10. जरूरी नहीं कि आप अच्छी पत्नी बनने के लिए अपने आपको ही भूल जाएं बल्कि आपको अपने आपको को भी उतना ही महत्व देना है जितना आप अपने पति को दे रही हैं। आप इन बातों पर बिल्कुल भी ध्यान ना दें कि दूसरा कोई आपको क्या कह रहा है।

Read more...
Posted by Unknown | 0 comments

आपकी गर्लफ्रेंड 'मैरिज मैटीरियल' है या नहीं


aapki girlfriend marriage material hai ya nahiअपनी गर्लफ्रेंड को लेकर आपके जेहन में कुछ सवाल उठ रहे हैं। सवाल... जैसे शादी के बाद उसका बर्ताव कैसा होगा। आपकी शादीशुदा जिंदगी कैसी रहेगी। क्‍या होगा आपका भविष्‍य आदि, तो जनाब! आपको उसके साथ जिंदगी बिताने के अपने फैसले पर फिर सोचने की जरूरत है। अगर आप शादी के बाद अपनी जीवन को सुखमय बनाना चाहते हैं तो आपको अपनी गर्लफ्रेंड के बर्ताव को ध्‍यान में रखने की जरूरत है। और अगर आप अभी तक यह तय नहीं कर पाए हैं कि वह 'मैरिज मैटीरियल' है या नहीं तो हम आपको बताते हैं कुछ इशारे, जो बताते हैं कि आपकी शादी कैसी रहने की संभावना है।,.



1. जब वह कमिटमेंट से कतराए
अगर आपकी गर्लफ्रेंड शादी के विचार पर ठंडी प्रतिक्रिया देती है, तो यह आपके लिए पहला संकेत है कि शायद आप दोनों की जोड़ी ठीक नहीं रहेगी। वह लड़की जो आपके साथ अपना पूरा जीवन बिताना चाहती है वह मात्र इस विचार से ही खुश हो जाएगी कि आप दोनों अब शादी करने वाले हैं। और अगर आपकी गर्लफ्रेंड के विचार इससे जुदा हैं, तो यह भविष्‍य में होने वाली संभावित समस्‍या का लक्षण हो सकता है। शादी के अलावा भी अगर आपकी गर्लफ्रेंड आपके ऊपर अपनी प्रतिबद्धताओं जैसे ब्‍यूटी पार्लर जाने या अन्‍य कोई गैर-जरूरी काम, तो यह आपको भविष्‍य का एक इशारा हो सकता है।
 2. जलन
हालांकि, कई बार अपने पार्टनर के बारे में पोजेसिव (स्‍वामिगत) होना अच्‍छी बात होती है, लेकिन उसे अगर आपकी जीवनशैली को लेकर जलन होने लगे, तो यह भी आपके जिंदगी के खुशनुमा सफर के सपने को ग्रहण लगा सकता है। गर्लफ्रेंड पल-पल फोन करके यह जानना चाहती हैं कि आप क्‍या कर रहे हैं, किसके साथ हैं आदि, शादी के बाद और अधिक बढ़ सकता है। ठीक है यह प्‍यार दिखाने और जताने का तरीका हो सकता है, लेकिन साथ ही यह बिना किसी मजबूत असुरक्षित महसूस करने का भी संकेत है। कुल मिलाकर यह संकेत आपके भविष्‍य की एक तस्‍वीर खींचने का काम करते हैं।
3. आपकी गर्लफ्रेंड की राय आपसे ना मिलती हो
लगभग हर व्‍यक्ति अपनी भावी पत्‍नी के साथ सेक्‍स फंतासी बुनता है। लेकिन, कई बार चीजें वैसी नहीं होतीं जैसा आप सोचते हैं। अगर आपकी गर्लफ्रेंड की राय आपसे जुदा है तो यह भी भविष्‍य की ओर संकेत करते हैं। सेक्‍स शादीशुदा जिंदगी का अहम हिस्‍सा है और इसके बिना शादीशुदा जिंदगी का सही ढंग से चल पाना लगभग नामुमकिन है। इसलिए इस मुद्दे पर दोनों के बीच जरूरी सहमति होनी चाहिए।
4. तुम्‍हारे दोस्‍त तो ऐसे हैं और तुम्‍हारे रिश्‍तेदार वैसे
अगर आपकी गर्लफ्रेंड आपको आपके दोस्‍तों और रिश्‍तेदारों से अलग करने की क‍ोशिश करती है, तो इस बात की आशंका बनी रहती है कि शादी के बाद इस बात को लेकर उसका बर्ताव अधिक उग्र हो जाए। एक अच्‍छा साथी आपको आपके सभी दोस्‍तों और परिवारजनों के साथ स्‍वीकार करता है, बेशक, वे कितने ही परेशान करने वाले ही क्‍यों न हों।


 
Read more...
Posted by Unknown | 0 comments

कैसे जानें कि आपकी दोस्ती प्यार में बदल गई

kaise jaane ki aapki dosti pyaar me badal gayi असल में जब दो दोस्त एक-दूसरे से प्यार करने लगते हैं, तो अपने दिल का हाल बता पाना काफी मुशकिल होता है। वैसे जिन लोगों की दोस्ती प्यार में बदलती है, उनका रिलेशन काफी मजबूत होता हैं। अपनी ही पुरानी दोस्त से प्यार हो जाए तो इससे अच्छी बात और क्या हो सकती है। यह एक ऐसा एहसास होता है, जो पूरे जीवन को बदल देता है। वो सब कुछ होता है जो पहले कभी नहीं हुआ। कहीं आपको अपने दोस्त से प्यार तो नहीं हो गया है।अगर ऐसे एहसास आपके मन में जाग रहे हों, तो समझ लें कि आपको प्यार हो गया है। पर कभी-कभी इस अहसास को समझना काफी मुश्किल हो जाता है।
क्या आपकी दोस्ती प्यार में बदल गई


•    आपके उस खास दोस्त का जिक्र छिड़ते ही दिल धड़कने लगता है।
 •    उसका साथ आपको अच्छा लगने लगता है।
•    उसकी हर बात, हर सलाह आपको अच्छी लगने लगती है। 
•    नींद नहीं आती, आँखें बंद करते ही वो सामने आ जाता हैं। पूरी रात करवटें बदल कर ही बीतती है।  
•    जब वो साथ होता है, तो जिंदगी हसीन सी लगने लगती है। जिंदगी की हर बात उससे जुड़ी-सी लगती है। •     बस इस बात का इंतजार रहता है, कि किसी भी तरह से उस से मिलना हो जाए। 
•    ऐसे में आप रोमांटिक फिल्में देखते है, और उसकी सिचुएशन से अपने आप को जोड़ने लगते है।

•    अब आपको उसकी बेतुकी, बचकानी बातें भी अच्छी लगने लगती हैं, और उन पर भी प्यार आता है।

•     आप उसकी लाइफ स्टाइल अपनाने लगते हैं।

•     आपका दोस्त कुछ दिनों के लिए शहर से बाहर गया हो, तो आपको बेचैनी होती है, और आप उसके वापस लोटने का इंतजार करते है।

•    उसके ख्याल में आप यूं खो जाते है कि सब कुछ भूल जाते हैं।

•    अब आप अपनी हेयर और ड्रेसिंग स्टाइल बदलने के लिए भी अपने उस दोस्त से मशविरा लेते हैं।

•    आपको लगता है कि आपका वो दोस्त कभी कुछ भी गलत कर ही नहीं सकता।

•    आप अपने दूसरे दोस्तों के साथ समय बिताना भूल जाते है, आपको अब सिर्फ उसका साथ ही अच्छा लगता है।

•    आधी रात को भी अगर आपका फोन बजे तो आपको लगता है कि उसी का फोन है।

•    अब उसकी सारी कमियों में आपको खूबियाँ नजर आने लगती हैं। उसकी हर बात आपको अच्छी। लगने लगती है।

•    अब आप उसे उसके नाम से नहीं बुलाते। बल्कि उसे 'निकनेम' से बुलाते हैं।

•    उसके घिसे-पिटे जोक्स पर भी आपको बहुत हँसी आती है।

•    उसकी हर बेवकूफी, और गलती अब आपको अच्छी लगती है।

•    अपने उस खास दोस्त से मिलने और घंटों बात करने के बाद भी आपको लगता है कि काश थोड़ा वक्त और मिल जाता।

•    अगर आपका वो दोस्त किसी की ओर देख भी ले तो आपको अच्छा नहीं लगता।

•    अब आपको अपनी पसंद का खाना नहीं, बल्कि उसकी पंसद का खाना अच्छा लगता।

Read more...
Posted by Unknown | 0 comments

कैसे करें प्रपोज

किसी को देखकर दिल की धड़कनों की रफ्तार बढ़ जाती है। आपको कोई लड़की बहुत अच्छी लगने लगती है और आपको उससे प्यार हो जाता है। अब आपका नेक्स्ट स्टेप होगा कि आप उसे अपने दिल की बात कहे। लेकिन यह सोचने में जितना आसान लगता है करने में उतना आसान नहीं होता, क्योंकि प्यार करना तो आसान है पर प्यार का इजहार करना बहुत ही मुश्किल है। आप अपने पार्टनर को प्रपोज़ करने जा रहे हैं, तो ऐसे में ज़ाहिर है थोड़ा बहुत रिजेक्शन का डर भी सताता रहता है। और आपको भी सता ही रहा होगा। इस मामले में अगर आपको समझ नहीं आ रहा है कि क्या करें, तो हम आपकी मदद कर देते हैं। हम बता रहे हैं आपको प्रपोज करने के कुछ आसान से टिप्स-
1.      प्रपोज करने के लिए :-आप कोई ऐसी जगह चुने जो आप दोनों के लिए खास हो , जैसे ऐसी जगह जहां आप पहली बार मिले थे। ऐसी जगह पर आप उस लड़की को प्रपोज कर सकते है।
2.      प्रपोज के लिए कैंडल लाइट डिनर अच्छा ऑप्शन है। डिनर के समय आप म्यूजिज़िशिअन को अपनी फेव़रिट धुनें बजाने के लिए कह सकते हैं और इसके बाद उनसे अपने दिल की बात कह सकते है। लेकिन यह सब एडवांस में प्लान करें।
3.      आप अपनी खास फ्रेंड के साथ डिनर के लिए जाते समय खुद को तैयार रखें। अंगूठी ले जाना कतई न भूलें। नर्वस बिल्कुल ना हो। उनकी आंखों में देखे और हर एक मोमेंट को इन्जॉय करें।

4.      जब आप अपनी दिल की बातें उनसे कर रहे होंगे, तब तक यह मत सोचिए कि आपकी बातों को सुनकर उन्हें बुरा नहीं लगेगा। इस मौके पर आपका पार्टनर भी नर्वस होगा और इस बात की पूरी उम्मी्द है कि वह आपकी भावनाओं को समझगी और शायद इस पल को वह इन्ज़ॉय भी करगी।

Read more...
Posted by Unknown | 0 comments

गर्लफ्रेंड को कैसे मनाये

आपका आपकी गर्लफ्रेंड से झगड़ा हो गया है। आप दोनों की बातचीत बंद है। नौबत यहां तक आ पहुंची है कि उसने इस रिश्‍ते से अलग होने का फैसला कर लिया है। लेकिन, आपका दिल है कि उसे छोड़ने को तैयार ही नहीं। तो फिर वक्‍त ज़ाया न करें। जरूरत है फौरन कदम उठाने की। हम आपको बता रहें हैं कुछ ऐसे ही उपाय जिन्‍हें अपनाकर आप अपने रिश्‍ते को न सिर्फ बचा सकते हैं, बल्कि साथ ही उसे एक नयी पहचान और मुकाम भी दे सकते हैं।
वजह जानिए :-सबसे पहले खुद से ब्रेकअप की वजह पूछिए। खुद से यह सवाल जरूर पूछिए कि क्‍या जिस वजह से वह आपसे इतनी नाराज है कि बात रिश्‍ता टूटने तक आ पहुंची है, उस गलती से बचा जा सकता था। आप क्‍या अलग कर सकते थे कि नौबत यहां तक नहीं पहुंचती। इस बात को याद रखिए कि महिलाएं पुरुषों की अपेक्षा अधिक भावनात्‍मक होती हैं। आपकी जरा सी कड़वी बात उनके दिल पर गहरी चोट कर सकती हैं। खासकर प्‍यार के रिश्‍ते को लेकर वे बेहद संजीदा होती हैं। पुरुषों के साथ ब्रेकअप का फैसला वे यूं ही नहीं लेंती। जब उन्‍हें कोई बात बहुत-बहुत बुरी न लगी हो, वे इतना कड़ा फैसला नहीं लेंती। उनके लिए पुरूषों के साथ ब्रेकअप बेहद मुश्किल होता है।
Read more...