Posted by Unknown | 0 comments

आपकी गर्लफ्रेंड 'मैरिज मैटीरियल' है या नहीं


aapki girlfriend marriage material hai ya nahiअपनी गर्लफ्रेंड को लेकर आपके जेहन में कुछ सवाल उठ रहे हैं। सवाल... जैसे शादी के बाद उसका बर्ताव कैसा होगा। आपकी शादीशुदा जिंदगी कैसी रहेगी। क्‍या होगा आपका भविष्‍य आदि, तो जनाब! आपको उसके साथ जिंदगी बिताने के अपने फैसले पर फिर सोचने की जरूरत है। अगर आप शादी के बाद अपनी जीवन को सुखमय बनाना चाहते हैं तो आपको अपनी गर्लफ्रेंड के बर्ताव को ध्‍यान में रखने की जरूरत है। और अगर आप अभी तक यह तय नहीं कर पाए हैं कि वह 'मैरिज मैटीरियल' है या नहीं तो हम आपको बताते हैं कुछ इशारे, जो बताते हैं कि आपकी शादी कैसी रहने की संभावना है।,.



1. जब वह कमिटमेंट से कतराए
अगर आपकी गर्लफ्रेंड शादी के विचार पर ठंडी प्रतिक्रिया देती है, तो यह आपके लिए पहला संकेत है कि शायद आप दोनों की जोड़ी ठीक नहीं रहेगी। वह लड़की जो आपके साथ अपना पूरा जीवन बिताना चाहती है वह मात्र इस विचार से ही खुश हो जाएगी कि आप दोनों अब शादी करने वाले हैं। और अगर आपकी गर्लफ्रेंड के विचार इससे जुदा हैं, तो यह भविष्‍य में होने वाली संभावित समस्‍या का लक्षण हो सकता है। शादी के अलावा भी अगर आपकी गर्लफ्रेंड आपके ऊपर अपनी प्रतिबद्धताओं जैसे ब्‍यूटी पार्लर जाने या अन्‍य कोई गैर-जरूरी काम, तो यह आपको भविष्‍य का एक इशारा हो सकता है।
 2. जलन
हालांकि, कई बार अपने पार्टनर के बारे में पोजेसिव (स्‍वामिगत) होना अच्‍छी बात होती है, लेकिन उसे अगर आपकी जीवनशैली को लेकर जलन होने लगे, तो यह भी आपके जिंदगी के खुशनुमा सफर के सपने को ग्रहण लगा सकता है। गर्लफ्रेंड पल-पल फोन करके यह जानना चाहती हैं कि आप क्‍या कर रहे हैं, किसके साथ हैं आदि, शादी के बाद और अधिक बढ़ सकता है। ठीक है यह प्‍यार दिखाने और जताने का तरीका हो सकता है, लेकिन साथ ही यह बिना किसी मजबूत असुरक्षित महसूस करने का भी संकेत है। कुल मिलाकर यह संकेत आपके भविष्‍य की एक तस्‍वीर खींचने का काम करते हैं।
3. आपकी गर्लफ्रेंड की राय आपसे ना मिलती हो
लगभग हर व्‍यक्ति अपनी भावी पत्‍नी के साथ सेक्‍स फंतासी बुनता है। लेकिन, कई बार चीजें वैसी नहीं होतीं जैसा आप सोचते हैं। अगर आपकी गर्लफ्रेंड की राय आपसे जुदा है तो यह भी भविष्‍य की ओर संकेत करते हैं। सेक्‍स शादीशुदा जिंदगी का अहम हिस्‍सा है और इसके बिना शादीशुदा जिंदगी का सही ढंग से चल पाना लगभग नामुमकिन है। इसलिए इस मुद्दे पर दोनों के बीच जरूरी सहमति होनी चाहिए।
4. तुम्‍हारे दोस्‍त तो ऐसे हैं और तुम्‍हारे रिश्‍तेदार वैसे
अगर आपकी गर्लफ्रेंड आपको आपके दोस्‍तों और रिश्‍तेदारों से अलग करने की क‍ोशिश करती है, तो इस बात की आशंका बनी रहती है कि शादी के बाद इस बात को लेकर उसका बर्ताव अधिक उग्र हो जाए। एक अच्‍छा साथी आपको आपके सभी दोस्‍तों और परिवारजनों के साथ स्‍वीकार करता है, बेशक, वे कितने ही परेशान करने वाले ही क्‍यों न हों।


 

0 comments: